ताजा खबर

मन्दसौर ब्रेकिंग: लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, सहकारिता उपायुक्त कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने अधिकारी हिमांगी शर्मा को 15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

आवेदक प्रभुलाल धनगर निवासी मंदसौर की शिकायत पर लोकायुक्त ने की कार्यवाही
आरोपी हिमांगिनी शर्मा, प्रशासक, सहायक प्रबंधक जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार को 15,000/- रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा

मन्दसौर (22/10/2025)। बुधवार  को आवेदक प्रभुलाल धनगर निवासी मंदसौर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री आनंद यादव को शिकायत की थी कि हिमांगनी शर्मा, प्रशासक, जिला मंदसौर ने आवेदक से संस्था के संचालन संबंधी स्टेशनरी क्रय करने की नोटशीट व चेक पर हस्ताक्षर करने के सम्बन्ध में 30,000 रुपए रिश्वत राशि की मांग की तथा पहली किश्त के रूप में आज दिनांक 08/10/25 को आरोपिया हिमांगनी शर्मा को आवेदक से 15,000 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

पूरी कार्यवाही में डीएसपी श्री दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, आरक्षक अनिल अटोलिया, आरक्षक श्याम शर्मा, आरक्षक नीरज कुमार, महिला आरक्षक नेहा मिश्रा, महिला आरक्षक मनीषा राजपूत, कार्य प्र आरक्षक हितेश ललावत, कंप्यूटर टाइपिस्ट अंजली पूरानिया की विशेष भूमिका रही।

MS Dhoni Set To Take Off in a New Role as Pilot, Here’s What You Need to Know

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *