कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र का अवलोकन किया
▪️खैर खबर डेस्क
मंदसौर। जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने सीतामऊ रोड़ स्थित चांगली ग्राम में सिपानी कृषि फार्म एवं अनुसंधान केंद्र का अवलोकन किया। अंचल के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक नरेन्द्र सिंह सिपानी ने उन्हें यहां किये जा रहे कृषि अनुसंधान एवं अन्य कृषि संबंधी नवाचारों से अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली द्वारा मंदसौर के सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र को सहयोगी बनाकर यहां कृषि विशेषज्ञ डॉ. राम राज सेन की नियुक्ति की है। कलेक्टर दिव्यांक सिंह को ए आरआई नई दिल्ली ओर सिपानी अनुसंधान केंद्र के संयुक्त प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मंदसौर जिले की पृष्ठभूमि चूंकि कृषि प्रधान है निश्चित ही सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र के माध्यम से यहां कृषकों को खेती की उन्नत व आधुनिक तकनीक का लाभ मिलता है। प्रशासन द्वारा किसान कल्याण की दिशा में इस केंद्र का सहयोग ले कर कृषि गतिविधियाँ शुरू की जाएगी।
इस अवसर पर हिमांशु सिपानी वरिष्ठ पत्रकार द्वय डॉ. घनश्याम बटवाल ब्रजेश जोशी, नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी भी उपस्थित थे।
यह जानकारी डॉ. रामराज सेन ने दी है।

