फार्मा, बैंकिंग स्टॉक्स की खरीदारी के चलते शानदार तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स भी भागे
Stock Market Closing On 29 September 2023: गुरूवार के भारी गिरावट के साथ अक्टूबर सीरिज का पहला कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए शानदार रहा है. बैंकिंग, फार्मा और एफएमसीजी स्टॉक्स समेत मिड कैप शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 320 अंकों के उछाल के 65828 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 115 अंकों के उछाल के साथ 19,638 अंकों पर क्लोज हुआ है.
सेक्टर का हाल
आज के ट्रेड में फार्मा, एफएमसीजी, बैंकिंग, ऑटो, मेटल्स, मीडिया, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुआ है. मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में तेजी के चलते दोनों ही इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुआ है. आज के ट्रेड में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 शेयर तेजी के साथ और 6 गिरकर बंद हुआ. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 39 शेयर तेजी के साथ और 11 गिरावट के साथ बंद हुए.
इंडेक्स का नाम | बंद होने का स्तर | उच्च स्तर | निम्न स्तर | प्रतिशत बदलाव |
BSE Sensex | 65,828.41 | 66,151.65 | 65,570.38 | 0.49% |
BSE SmallCap | 37,562.23 | 37,658.08 | 37,405.55 | 0.57% |
India VIX | 11.45 | 12.82 | 11.31 | -10.68% |
NIFTY Midcap 100 | 40,537.05 | 40,663.25 | 40,165.50 | 1.08% |
NIFTY Smallcap 100 | 12,748.50 | 12,790.10 | 12,655.30 | 0.99% |
NIfty smallcap 50 | 5,883.30 | 5,897.40 | 5,829.70 | 1.25% |
Nifty 100 | 19,577.05 | 19,656.45 | 19,482.00 | 0.64% |
Nifty 200 | 10,510.25 | 10,550.90 | 10,456.70 | 0.71% |
Nifty 50 | 19,638.30 | 19,726.25 | 19,551.05 | 0.59% |