केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी भारत के टाप टेन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में मंदसौर जिले का मल्हारगढ़ थाना शामिल
देश भर के थानो मे मंदसौर जिले के मल्हारगढ थाने को मिली 09 वीं रैंक
● मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । जिला पुलिस बल के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा 60 वी रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित DGsP/IGSP नैशनल कांफ्रेंस में घोषित रैंकिंग में मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाना पुलिस स्टेशन को देश मे 9 वी रैंक प्राप्त हुई है। 
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि यह उपलब्धि थाना मल्हारगढ को अपराध के आंकडे, थाने का इंफ्रास्ट्रक्चर, नागरिक प्रतिक्रिया, तकनीकी संसाधनो का उपयोग, जांच मे दक्षता, थाने के रिकार्ड के आधार पर प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त रैंकिग हेतु निम्नांकित मापदंड निर्धारित किये गये है जैसे-
- महिला अपराध मे पंजीयन के बाद उसकी विवेचना कर विधिसंगत समयावधि में चार्जशीट न्यायालय मे प्रस्तुत करना।
- समाज के कमजोर वर्गों के विरूद्ध घटित अपराधो मे त्वरित कार्यवाही कर समयावधि मे विवेचना पूर्ण करना।
- गुमइंसान के प्रकरणो मे अपराध घटित होने के बाद उन्हे शीघ्र ट्रेस करना।
- संपत्ति संबंधी अपराधो मे जैस- चोरी, लूट, डकैती आदि को शीघ्र ट्रेस कर संपत्ति की बरामदगी करना।
- पुराने प्रकरणो मे प्राथमिकता से अनुसंधान कर उनका निराकरण करना।
- मायनर एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, समंस वारंट तामिली जैसे बुनियादी पुलिस के कार्यों मे बेहतर प्रदर्शन।
- कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाये रखना।
- थाने पर प्राप्त जनता की शिकायतो के संबंध में शिकायतकर्ता से सर्वे टीम द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली, व्यवहार एवं उनके अनुभव के संबंध में फीडबैक लिया जाता है तथा उनकी संतुष्टि के स्तर को मापदंड माना जाता है।
- अपराधो की रोकथाम एवं प्रोएक्टिव पुलिसिंग जिसमे फील्ड पुलिसिंग और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अपराध घटित होने से पहले उसको रोकने का प्रयास करना।
मंदसौर पुलिस की यह उपलब्धि मध्य प्रदेश पुलिस के आदर्श वाक्य देश भक्ति – जनसेवा को चरितार्थ करती है और भविष्य में भी इस संकल्पना को पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्ध होकर दृढ संकल्पित है।
पुलिस अधीक्षक ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि जिले के मल्हारगढ़ थाने को नेशनल रैंकिंग में उच्च स्तर पर मान्यता प्रदान करने से हमारा ओर पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है और अधिक दायित्वों के साथ मिलकर सेवाएं प्रदान करेंगे ।
उल्लेखनीय है कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र जिले की सुरक्षित विधानसभा सीट है और यहां से निर्वाचित विधायक श्री जगदीश देवड़ा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी हैं ।
श्री देवड़ा ने मल्हारगढ़ पुलिस टीम को बधाई दी ओर कहा कि जनसेवा लक्ष्य पर कार्य करते रहें ।
जिला कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग पुलिस अधीक्षक श्री मीना ने एसडीओपी नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं नगर निरीक्षक एवं पुलिस टीम को बधाई दी है ।

