ICSE, ISC Result 2021 Declared: CISCE बोर्ड ICSE, ISC परिणाम घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक
हाइलाइट्स
- CISCE बोर्ड ICSE, ISC परिणाम 2021 घोषित।
- दोपहर 3 बजे के बाद जारी हुए रिजल्ट।
- 10वीं में 99.98% और 12वीं में 99.76% छात्र पास।
CISCE द्वारा जारी परिणामों के मुताबिक, ICSE Class 10 Result 2021 का कुल पास प्रतिशत 99.98% रहा है जबकि ISC Class 12 Result का कुल पासिंग प्रतिशत 99.76% रहा है।
CISCE ने शनिवार (24 जुलाई 2021) को दोपहर 3 बजे इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE Result 2021) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC Result 2021) परिणाम घोषित किए। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे दिया गया है।
How to check CISCE Board ICSE 10th, ISC 12th Result 2021
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, ‘परिणाम 2021’ लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: आईसीएसई या आईएससी 2021 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: कैप्चा में अपनी यूनिक आईडी, रोल नंबर, कैप्चा टाइप करें।
चरण 5: स्क्रीन पर आपका CISCE Class 10, 12 result 2021 खुल जाएगा।
चरण 6: इसे चेक करें, डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट आउट निकालकर रखें।
DigiLocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
ICSE ISC Board Result 2021, DigiLocker पर चेक करने के लिए डिजिलॉकर पोर्टल पर जाएं। होम पेज पर, एजुकेशन सेक्शन में जाएं। यहां CISCE सर्च करें और जो डॉक्यूमेंट चेक करना चाहते हैं उस लिंक पर क्लिक करें। अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके लॉग-इन करें और दस्तावेज डाउनलोड करें।
ICSE, ISC Result 2021: मार्किंग फॉर्मूला यहां देखें
CISCE Result 2021 कक्षा 12 (ISC) के लिए 60+30+10 फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है। जिसमें, 60 प्रतिशत अंकों का मूल्यांकन 11वीं क्लास में हासिल किए अंकों के आधार पर, 12वीं के 30 प्रतिशत और 10वीं बोर्ड में हासिल किए गए अंकों के आधार पर 10 प्रतिशत अंकों का वेटेज था। जबकि आईसीएसई (ICSE Result 2021) परिणाम 2021 तैयार करने के लिए कक्षा 9 और कक्षा 10 के इंटरनल एग्जाम में हासिल किए मार्क्स के आधार पर घोषित किया गया है।