Ayodhya DM Residence Board: पहले भगवा, हरा फिर लाल, क्यों 3 बार बदला डीएम आवास का बोर्ड


यूपी में चुनाव (UP Election) के नतीजे तो 10 मार्च को आएंगे, पर यहां सरकारी अधिकारियों के आवास के बोर्ड के बदलते रंगों से सियासी चर्चा गर्मा गई है। अयोध्या (Ayodhya DM) के डीएम आवास के बोर्ड (Board ने 24 घंटे में तीन रंग देख लिए। पहले यह बोर्ड भगवा रंग का लगा था, जिसे बुधवार को बदलकर हरा कर दिया गया। इसके बाद हलचल मच गई थी। बोर्ड का रंग हरा देखकर अयोध्या के तमाम साधु-संत इसपर आपत्ति जताने लगे। इसके बाद डीएम ने पीडब्ल्यूडी (PWD) से दोबारा रंग बदलने को कहा। जिसके बाद कल देर रात बोर्ड का रंग बदलकर लाल कर दिया गया। 24 घंटे में तीन बार बोर्ड का रंग बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। अब इस बात पर चर्चा हो रही है कि पार्टी के विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की टोपी का रंग भी लाल ही है। तमाम लोग मजाक उड़ाने लगे।

.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.