Russia Ukraine Talk: यूक्रेन जंग पर आज होगी दूसरे दौर की वार्ता, रूसी विदेश मंत्री बोले- नहीं रुकेंगे सेना के हमले


मॉस्को : रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को यूक्रेन में जंग खत्म करने के लिए वार्ता के लिए तैयार है लेकिन वह यूक्रेन सेना को ध्वस्त करने की अपनी कार्रवाई को जारी रखेगा। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है कि जब गुरुवार को रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता होने जा रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहायक व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच दूसरे दौर की समझौता वार्ता 3 मार्च को पॉलिश बॉर्डर के पास बेलारूस में होगी।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल ने इस हफ्ते की शुरुआत में यूक्रेनी वार्ताकारों को अपनी मांगें सौंप दी थीं और अब गुरुवार को होने वाली वार्ता में कीव की प्रतिक्रिया का इंतजार है। लावरोव ने कहा कि पश्चिम लगातार यूक्रेन को हथियार भेज रहा है, सैनिकों को प्रशिक्षण दे रहा है और अपने ठिकानों का निर्माण कर रहा है। रूस का कहना है कि इससे यूक्रेन की सुरक्षा के लिए एक खतरा पैदा हो गया है।
Russia-Ukraine War : यूक्रेन युद्ध में रूस के मेजर जनरल की मौत, पुतिन की सेना को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका
‘पश्चिमी नेता दे रहे परमाणु युद्ध को बढ़ावा’
लावरोव ने पश्चिमी राजनेताओं पर परमाणु युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह तय है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो यह परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा। पश्चिमी नेताओं पर हमला बोलते हुए लावरोव ने कहा, ‘मैं बताना चाहता हूं कि परमाणु युद्ध का विचार पश्चिमी नेताओं के सिर में लगातार घूम रहा है, न कि रूसियों के सिर में।’ उन्होंने कहा कि मॉस्को यूक्रेन के सैन्य खतरों को बर्दाश्त नहीं कर सकता, जिसका आदेश उन्हें वॉशिंगटन दे रहा है।

आपका वोट दर्ज हो गया है।धन्यवाद

लावरोव के बयान से चिंता में दुनिया
परमाणु युद्ध को लेकर लावरोव के बयान ने पूरी दुनिया की चिंता को बढ़ा दिया है। इससे पहले ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में पश्चिमी देशों पर रूस के खिलाफ प्रॉपगैंडा चलाने का आरोप लगाया था। इस बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के कई राजनयिक बैठक का बहिष्कार कर बाहर भी चले गए थे। कुछ दिनों पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी न्यूक्लियर ट्राएड को हाई अलर्ट पर जाने के निर्देश दिए थे।

.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.