JEE Main 2022: जेईई मेन 2022 के रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें आवेदन का तरीका और पूरा शेड्यूल
जेईई मेन 2022 नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2022 को जारी किया गया था। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जेईई मेन 2022 परीक्षा दो सेशन में आयोजिक की जाएगी। जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 16, 17, 18, 19, 20, 21 अप्रैल 2022 को आयोजित होने वाली है। जबकि सेशन-2 की परीक्षाएं 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को आयोजित की जाएंगी। एग्जाम सिटी की जानकारी और एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए होगा जेईई मेन पेपर-1 और 2
जेईई मेन 2022 देश भर के इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चरल कोर्सेज में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) समेत टॉप साइंस इंस्टीट्यूट्स में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए आयोजित किया जाता है। पेपर 1- बीटेक पेपर, और पेपर 2 – बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट और बैचलर ऑफ प्लानिंग पेपर होगा। BArch और BPlanning पेपर क्रमशः पेपर 2A और पेपर 2B के रूप में अलग-अलग आयोजित किए जाएंगे। बीई और बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में पेपर 1 फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के लिए आयोजित किया जाएगा। जबकि पेपर 2ए और पेपर 2बी के लिए मैथ्स और एप्टीट्यूड टेस्ट सामान्य होगा, ड्रॉइंग टेस्ट और प्लानिंग क्रमशः आर्किटेक्चर और बीप्लानिंग कोर्स के लिए होगा।
इन भाषाओं में आयोजित होगा जेईई मेन एग्जाम
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जेईई मेन 2022 भारतीय भाषाओं, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू के अलावा हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में भी आयोजित किया जाएगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को 2020, 2021 में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए या 2022 में परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र जेईई मेन परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने 2019 में 12वीं पास की है, वे परीक्षा नहीं दे सकते हैं। अगर आयु सीमा की बात करें तो जेईई मेन के लिए उपस्थित होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
जानें कैसे करें जेईई मेन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर लेटेस्ट न्यू में ‘Registration for JEE(Main) 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नया पेज खुल जाएगा, यहां ‘New Registration’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: मांगी गई डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करें और पासवर्ड सेट करें।
स्टेप 5: अब जनरेट किए गए क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करें।
स्टेप 6: जेईई मेन 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 7: एप्लीकेशन फीस जमा करने के बाद सबमिट करें।
स्टेप 8: आपका जेईई मेन 2022 रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, आपका फॉर्म जमा हो जाएगा।
Top 10 Toughest Exams: ये हैं दुनिया के सबसे कठिन एग्जाम | NBT Life