Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में तबाह हुई पुतिन की सेना! रूस के 5000 सैनिक मारे गए या बंधक बनाए गए
खुफिया अधिकारी ने कहा कि रूसी बलों ने उत्तरी कीव, पूर्वी शहर खारकीव और उत्तरी शहर चेर्नीहिव में तोपों से हमले तेज कर दिए हैं। साथ ही बीते 48 घंटे में उसने भारी हथियारों का इस्तेमाल किया है। अधिकारी के नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि रूसी सेनाएं पूर्व में डोनबास क्षेत्र में घिर गई हैं, जहां बीते आठ साल से यूक्रेनी सेनाएं रूसी समर्थित अलगाववादियों से लड़ रही हैं।
हर दिन खर्च हो रहे 20 बिलियन डॉलर प्रतिदिन
युद्ध की लागत लगभग 20 बिलियन डॉलर प्रतिदिन आ रही है। किसी भी देश के पास रॉकेट ज्यादा से ज्यादा 3-4 दिन के लिए होते हैं, इनका इस्तेमाल कम ही करते हैं। ऐसे में रूस के पास हथियारों की कमी है। पुतिन ने सोचा था कि यह युद्ध बहुत आसान होगा और एक से चार दिनों में सब कुछ खत्म हो जाएगा। हालांकि वर्तमान हालात को देखकर ऐसा लगता नहीं है।