Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में बारिश के आसार, इसके बाद तापमान में होगा इजाफा



मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का कयास मौसम विभाग ने लगाया था। फिलहाल IMD (मौसम विभाग) का अनुमान है कि मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश होती रहेगी। इके बाद अगले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि होने वाली है। इसमें दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक- इस साल पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी महीने में पांच दिन बारिश रिकॉर्ड की गई। अगले तीन दिनों 2 से 3 डिग्री तापमान में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 मार्च तक अधिकतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। फरवरी महीने में औसत अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था।

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसके चलते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इसके अलावा आज उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। स्काईमेट वैदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु के दक्षिणी और तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश  की संभावना है। यह बारिश 4 मार्च तक केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों को कवर कर सकती है। वहीं आज यानि  3 मार्च को पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश संभव है। 

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होती रहेगी। वहीं, उत्तराखंड के साथ कश्मीर में भी बर्फबारी के कयास लगाए गए हैं। लेकिन मौसम विभाग का दावा है कि अब गर्मी दस्तक दे रही है। इसके बाद से तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो जाएगी। इस बार गर्मी ज्यादा पड़ेगी।

The post Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में बारिश के आसार, इसके बाद तापमान में होगा इजाफा appeared first on Jansatta.

.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published.